सीखने के लिए उम्र का बंधन नहीं इच्छा शक्ति जरूरी-बंसल, लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर ने दर्शकों का मन मोहा
||PAYAM E RAJASTHAN NEWS|| 20-JUNE-2025
|| अजमेर || पुरानी मंडी स्थित सेंट्रल गर्ल्स स्कूल के सभागार में आयोजित लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। प्रचार प्रसार मंत्री राजेंद्र गांधी ने बताया सांस्कृतिक और साहित्य को समर्पित संस्कार भारती, अजमेर इकाई के तत्वावधान में 15 दिवसीय लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर में प्रसिद्ध लोक नर्तक अशोक कुमार शर्मा द्वारा विभिन्न नृत्य प्रतिभागियों को सिखाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ लायन हनुमान दयाल बंसल, उषा बंसल, अजयपाल चौधरी, जनप्रतिनिधि रमेश चेलानी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर भगवान नटराज के दीप प्रज्जवलित करते हुए किया। मुख्य अतिथि बंसल ने अपने उदबोधन में कहा कि किसी भी कला को सीखने के लिए उम्र का बंधन नही होता। मन मे दृढ़ इच्छा शक्ति हो तभी सीखना शुरू कर सकते है। विशिष्ठ अतिथि अजयपाल चौधरी ने कहा लोक नृत्यों में हमें विभिन्न क्षेत्रों जातियों,धर्मों, भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देती है। इस अवसर पर सुमन, निकिता, डिंपल ने ध्येय गीत प्रस्तुत किया। आरती एवं वंशिका ने सरस्वती वंदना की। संयोजक एवं उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बंसल भगवान दास बसन्ती देवी सोसायटी (रजि०) अजमेर के अध्यक्ष हनुमान दयाल बंसल,थे अतिथि प्रधानाचार्य कविता अजवानी रहे। कार्यक्रम की प्रथम नृत्य की प्रस्तुति शीश झुकाकर..... हितैषी, समृद्धि, याशिका, सेजल, निशा पहल, नोबियर ने दी। माथे सजे बोड़लो... लक्षिता, प्रतिमा, नमीषा ने नृत्य किया। रूनक झुनक पायल.... पर डिंपल, सुमन वैष्णव,सोहिनी, अनामिका,ने..मनोज सिन्हा ने बांसुरी वादन हम पंछी आसमान..... चीनू, नीता,ने नृत्य किया। काल्यों कूद पडयो... खुशी, लक्षिका ने नृत्य किया आरती जोड़, पिंकी, रानी ने म्हारी घूमर नखराली...पर नृत्य कर सभी की तालियां बटोरी। सुनीता सिंघल ने माल कोस गाने की प्रस्तुति दी। अशोक शर्मा ने बरस बरस म्हारा इंदर राजा..... पर मन मोहक नृत्य किया। प्रीति जैन ने पिया आओ तो.... पर नृत्य किया। अध्यक्ष डॉक्टर प्रताप पिंजरानी ने आभार व्यक्त किया।
तिलक राज , कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल, गोपाल जी, नंदलाल राजेश वैष्णव, ज्योत्सना जैन ने अतिथियों का माला अरपना पहनना कर स्वागत किया। अतिथियों के कर कमलों द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान किए
महामंत्री कृष्ण गोपाल पराशर ने संचालन किया कार्यक्रम में अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र महिला समिति की अध्यक्ष ज्योत्सना जैन , शीतल शर्मा, का सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रतिभागियों के परिजन, अभिभावक, छात्र छात्राएं, अध्यापक गण, सोनू, कंचन, योगबाला वैष्णव, संजय सेठी, संस्कार भारती के अनेक सदस्य सहित अन्य व्यक्ति मौजूद थे।।।।।
Comments
Post a Comment