गौ ऋषि संत धीरज राम महाराज का स्वागत
||PAYAM E RAJASTHAN NEWS|| 7-MAR-2024
|| अजमेर || एक पहल सेवा की ओर से (सामाजिक संस्था) द्वारा प्रसिद्ध गो ऋषि संत श्री धीरज राम महाराज, पुष्कर (जिलाध्यक्ष, राजस्थान गो सेवा समिति, राजस्थान) का अजमेर प्रवास के दौरान स्वागत और अभिनंदन किया गया। साथ ही उनका आशिर्वाद लिया गया। संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग ने माला और शॉल पहनाकर और अध्यक्ष बबिता ईनाणी ने पैर छूकर आशिर्वाद लिया। धर्मेंद्र शर्मा ने गुलदस्ता देकर अभिनन्दन किया। इस खास मौके पर सभी से आत्मीय मिलन, राष्ट्र गो सेवा, जीव सेवा, मानव सेवा आदि विषयो पर वार्ता हुई। महाराज ने एक पहल सेवा संस्थान के सामाजिक कार्यो भी प्रशंसा की। आज इस अवसर पर शैलेश गर्ग, बबिता ईनाणी, एडवोकेट सर्वेश्वर शास्त्री उपस्थित थे।।
Comments
Post a Comment