असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के विरोध में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह :- (न्याय यात्रा के बढ़ते जनसमर्थन को देख भाजपा बौखला गई है, धार्मिक स्थलों पर नियंत्रण का आरोप)

||PAYAM E RAJASTHAN NEWS|| 23-JAN-2024 || अजमेर || राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), विशेष कर असम की सरकार द्वारा रोकने का प्रयास किया गया है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा पर हमला कर व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा हैहै, साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी को असम में मंदिर जाने से कथित रूप से रोकने के खिलाफ कांग्रेस देशव्यापी मौन सत्याग्रह कर रही है,इसी क्रम में आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गांधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मौन सत्याग्रह कर विरोध दर्ज कराया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने इस मामले में भाजपा और असम सरकार पर जमकर निशाना साधा। जैन ने कहा कि असम की भाजपा सरकार द्वारा बार-बार राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करना दिखाता है कि भाजपा का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बढ़ते जनसमर्थन को देखकर भाजपा की घबराहट बढ़ती जा रही है।भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला और राहुल गांधी को मिल रहे अपार जन समर्थन से घबराकर उन्हें रोकने की कोशिश, उनकी हताशा और डर को दर्शाता है। जैन ने कहा कि राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकना ? समझ क्या रखा है अब धार्मिक स्थलों पर भी इनका नियंत्रण चलेगा क्या? यह एक वैचारिक यात्रा है न कि चुनावी यात्रा. साथ ही कहा कि यह नरेंद्र मोदी सरकार के 10 साल के 'अन्याय काल' के खिलाफ निकाली जा रही है. देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये है कि वह एक ऐसी विचारधारा का सामना कर रहा है, जो ध्रुवीकरण, आर्थिक असमानताओं और राजनीतिक अधिनायकवाद में विश्वास करती है. पीएम मोदी 'अमृत काल' के सुनहरे सपने दिखाते हैं, लेकिन पिछले 10 वर्षों की वास्तविकता है 'अन्याय काल'. लेकिन इसके बारे में कोई बात नहीं करता. जबकि 'अमृत काल' का बड़ा दावा किया जाता है. असम की भाजपा सरकार के इन अलोकतांत्रिक तरीकों का हम पुरजोर विरोध करते हैं! भाजपा की इस निम्न स्तरीय घृणास्प्रद दुष्कृत्य की हम कठोर शब्दों की निंदा करते है,और राष्ट्रपति महोदय से हम निवेदन करते है कि असम की भाजपा सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाय और जनता से अपील करते है कि आगामी 2024 के आम चुनाव में लोकतन्त्र विरोधी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंके.। विरोध प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन,भूपेंद्र राठौड़,नसीमअख्तर इंसाफ,राकेश पारीक,रामचंद्र चौधरी,द्रोपदी कोली,सुनील लारा,कैलाश झालीवाल,प्रताप यादव,रश्मि हिंगोरानी,रेनु मेघवंशी,अंकुर त्यागी, शयाम प्रजापति,गुलाम मुस्तफा,कैलाश कोमल,अमोलक सिंह छाबड़ा,विपिन बेसिल,नौरत गुर्जर,नरेश सत्यावना,गिरधर तेजवानी,विजय नागोरा,शेलेन्द्र अग्रवाल,निर्मल बेरवाल,वाहिद मोहम्मद,पवन ओड,हितेश्वरी टांक, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

क़ुरैश कॉन्फ्रेंस रजिस्टर्ड क़ुरैश समाज भारत की अखिल भारतीय संस्था द्वारा जोधपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीप्ति शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर सूरसागर में आये दिन होने वाले सम्प्रदायिक दंगों से हमेशा के लिये राहत दिलाने की मांग की गई है।

सीनियर सिटीजन यदि हर आधे घंटे में अपना स्थान बदलें और हाथ पैर चला लें तो ऑपरेशन की आवश्यकता ही नहीं रहेगी

अंजुमन यादगार चिश्तिया शेखजादगान की जानिब से एडवोकेट सैयद मजाहिर चिश्ती का इस्तकबाल किया