अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

||PAYAM E RAJASTHAN NEWS|| 16-NOV-2023 || अजमेर || अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों व प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक सिविल लाइन में आयोजित की गयी जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयीl बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक श्रीमती सीमा जोशी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याक्षी महेंद्र सिंह रलावता, अजमेर उत्तर क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, शहर कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुर्जर, उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, पार्षद सर्वेश पारीक आदि ने संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नैतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए प्रमुख जन कल्याणकारी कार्यों व गारन्टी योजना को घर घर तक पहुंचाने व 20 साल से अजमेर उत्तर से भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी की निष्क्रियता व असफलताओं का पर्दाफ़ाश करने का आव्हान किया एवं अपने अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार कर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने के लिए पूर्ण सक्रियता से कार्य करने का आग्रह कियाl बैठक में मंडल अध्यक्ष कमल बैरवा, पंकज छोटवानी, छोटुसिंह रावत, पार्षद हमीद चीता, तौफीक खान, हेमंत जसोरिया, भंवर सिंह राठौड़, राजा झांझरी, चितलेश बंसल, निमेश चौहान व गणेश चौहान सहित शक्ति सिंह रलावता, आरिफ खान, विश्वेश पारीक आदि पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त कियेl

Comments

Popular posts from this blog

क़ुरैश कॉन्फ्रेंस रजिस्टर्ड क़ुरैश समाज भारत की अखिल भारतीय संस्था द्वारा जोधपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीप्ति शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर सूरसागर में आये दिन होने वाले सम्प्रदायिक दंगों से हमेशा के लिये राहत दिलाने की मांग की गई है।

विवादों के चलते हों रही अनमोल धरोहर खुर्द बुर्द व रिश्ते तार तार

अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत जयंती समारोह के तीसरे दिन बारह अक्टूबर को महिला सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं संपन्न