मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फैसले जनता को रिलीफ व महंगाई से राहत देने वाले- राठौड़

||PAYAM E RAJASTHAN NEWS|| 10-SEP-2023 || अजमेर || होटल खादिम से आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में आज निवाई में एआईसीसी की महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा में शामिल होने के लिए अजमेर उत्तर विधानसभा से सैंकड़ो कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रवाना हुए। चेयरमैन राठौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं की बसों व कारो को रवाना किया। राठौड़ के नेतृत्व में 10 बसे व 30 से ज्यादा कारो में कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय सांसद राहुल गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जोश के साथ निवाई पहुंचे और जनसभा में शामिल हुए। इस रवानगी के मौके पर चेयरमैन राठौड़ ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने जन कल्याण के कई बड़े फैसले किए हैं। कई फैसले ऐसे भी किए हैं, जो पूरे देश व दुनिया में नहीं हुए है। देश में सबसे पहले ओल्ड पेंशन स्कीम हमारी सरकार ने शुरू की है, उसके बाद कर्नाटक व हिमाचल प्रदेश में ओपीएस लागू हुआ। हमारी राज्य सरकार ने जनता को 25 लाख रुपए का बीमा दिया। मंहगाई से राहत देने के लिए उज्ज्वला योजना में घरेलू गैस सिलेण्डर 500 रुपए किया है। उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा मुद्दा ओपीएस है। मुख्यमंत्री गहलोत के ये फैसले जनता को रिलीफ देने वाले है और महंगाई से राहत देने वाले हैं। अब जनता यही फैसला करेगी कि हमारा हित कौनसी सरकार में है। 2023 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में हमारी सरकार रिपीट होगी। आज अजमेर उत्तर विधानसभा से सैंकड़ों कार्यकर्ता निवाई जनसभा में शामिल हुए। प्रियंका गांधी की सभा ऐतिहासिक हुई है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, पूर्व विधायक डॉक्टर श्री गोपाल बाहेती, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल वाहिद मोहम्मद, सेवादल शहर जिला अध्यक्ष देशराज मेहरा, पार्षद नोरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, पार्षद हमीद चीता, पार्षद हेमंत जोधा, सरपंच विष्णु सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष गणेश चौहान, छोटू सिंह रावत, एडवोकेट राजेंद्र रावत, हेमंत जसोरिया, पंकज छोटवानी, सैम डेविडसन, विश्राम चौधरी, सम्राट उंटडा, निर्मल पारिक, रवि दगदी , आरिफ खान, हेमराज खारोलिया, विकास चौहान, पन्ना सिंह रावत आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ व केश कला बोर्ड अध्यक्ष गहलोत साथ साथ हुए रवाना अजमेर होटल खादिम से आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ व केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत एक साथ निवाई के लिए रवाना हुए।

Comments

Popular posts from this blog

क़ुरैश कॉन्फ्रेंस रजिस्टर्ड क़ुरैश समाज भारत की अखिल भारतीय संस्था द्वारा जोधपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीप्ति शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर सूरसागर में आये दिन होने वाले सम्प्रदायिक दंगों से हमेशा के लिये राहत दिलाने की मांग की गई है।

विवादों के चलते हों रही अनमोल धरोहर खुर्द बुर्द व रिश्ते तार तार

अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत जयंती समारोह के तीसरे दिन बारह अक्टूबर को महिला सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं संपन्न