विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन की ओर से वृक्षारोपण अभियान के पंजीकरण की शुरुआत

||PAYAM E RAJASTHAN NEWS|| 28-JULY-2022 || अजमेर || अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेड़ता सिटी में देवराणी तालाब में वृक्षारोपण करके पुरे देश पर में दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन की महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि सृष्टि की रक्षा के लिए पर्यावरण का संरक्षण हमारी पहली प्राथमिकताओ में अहम है अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह हिन्दू राजपुरोहित ने कहा कि वर्तमान में बढ़ते औधोगीकरण एवं अन्य कारणों से पर्यावरण को हो रही हानि से अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन मानव जीवन के प्रति चिंतित हैं विशेषकर युवा वर्ग में इस विषय के प्रति सजगता देखने को मिलती है अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन देश के सभी युवाओं से अपील करता है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने में आगे आए प्रेमसिंह भावण्डा ने कहा कि सरकार ने वृक्षों की कटाई के खिलाफ कानून बना रखा है लेकिन फिर भी कहीं लोग कानून की अनदेखी करते हुए पेड़ों की कटाई को अपना पेशा बना दिया है ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए इस अवसर पर कमल गोयल विमल कुमार शर्मा निर्मला पाण्डेय अपराजिता पाण्डेय सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

क़ुरैश कॉन्फ्रेंस रजिस्टर्ड क़ुरैश समाज भारत की अखिल भारतीय संस्था द्वारा जोधपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीप्ति शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर सूरसागर में आये दिन होने वाले सम्प्रदायिक दंगों से हमेशा के लिये राहत दिलाने की मांग की गई है।

विवादों के चलते हों रही अनमोल धरोहर खुर्द बुर्द व रिश्ते तार तार

अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत जयंती समारोह के तीसरे दिन बारह अक्टूबर को महिला सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं संपन्न