गजेन्द्र सिंह मण्डली होंगे दिल्ली में राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवार्ड से सम्मानित

||PAYAM E RAJASTHAN NEWS|| 29-JULY-2022 || अजमेर || यूथ वल्र्ड राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवार्ड - 2022 दिल्ली में 20 अगस्त शनिवार को होने जा रहा है जिसमे पूरे भारत से राजपुरोहित समाज की 51 उन विभूतियों का चयन किया गया है जो राजपुरोहित समाज मे ही नही सर्व समाज मे अपनी एक विशेष पहचान बनाए हुए है ऐसी विभूतियों को यूथ वल्र्ड राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसमे पाली राजस्थान से पूरे भारत मे अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले लोकप्रिय सर्प मित्र, बिखरते परिवारों को समझाकर फिर से जोड़ने वाले महिला थाने के काउंसलर, गायक, लेखक, गीतकार, संगीतकार, अभिनेता व फिल्म निर्देशक को भी राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रबल सिंह ने बताया की यूथ वल्र्ड, समाज की जाजम समूह, ब्रह्म पुत्र सेना एवं राष्ट्रीय हिंदी न्यूज चेनल के तत्वाधान में और सभी सम्माननीय स्पाॅन्सर बन्धुओं के सहयोग से, देश के दिल दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य समारोह यूथ वल्र्ड राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवार्ड का भव्य आयोजन 20 अगस्त 2022 शनिवार को आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के पास एस कुमार बैंकेट हॉल में सुबह 11 बजे से शुरू होगा गजेन्द्र सिंह मण्डली को ये गौरव अवार्ड संगीत और अभिनय के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लेवल के भव्य अवार्ड समारोह को संरक्षक जबर सिह राजपुरोहित (देचू )मुख्य आयोजक भेरूसिंह राजपुरोहित (सरवड़ी) सह आयोजक मधुमाया सिंह मुख्य कॉर्डिनेटर राजकुमार राजपुरोहित एवं समस्त कौर कमेटी आयोजन मण्डल द्वारा किया जा रहा है इस भव्य समारोह में सम्मानित होने वाली विभूतियों को अवार्ड (ट्रॉफी) प्रमाण पत्र, क्राउन दुप्पटा, गिफ्ट, बैज देकर व माला व साफा पहना कर सम्मानित किया जाएग समारोह की तैयारियां भव्य तरीके से की जा रही है जहां पुरे देश से 51 विभुतिया इस समारोह में सम्मानित की जाएगी

Comments

Popular posts from this blog

क़ुरैश कॉन्फ्रेंस रजिस्टर्ड क़ुरैश समाज भारत की अखिल भारतीय संस्था द्वारा जोधपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीप्ति शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर सूरसागर में आये दिन होने वाले सम्प्रदायिक दंगों से हमेशा के लिये राहत दिलाने की मांग की गई है।

विवादों के चलते हों रही अनमोल धरोहर खुर्द बुर्द व रिश्ते तार तार

अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत जयंती समारोह के तीसरे दिन बारह अक्टूबर को महिला सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं संपन्न