सेवादल की पदयात्रा की तैयारियों को लेकर केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गहलोत आये अजमेर सेवादल सहित कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

||PAYAM E RAJASTHAN NEWS|| 24-APR-2022 || अजमेर | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आजादी की 75 वी वर्षगाँठ को लेकर कांग्रेस सेवादल द्वारा निकाली जा रही आजादी के गौरव पदयात्रा के 1 मई से 8 मई तक अजमेर जिले में आगमन को लेकर उसकी तैयारियों के लिए मनोनीत प्रभारी राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री महेन्द्र सिंह गहलोत के आज अजमेर आगमन पर सर्किट हाउस में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेन्द्र अग्रवाल, महिला सेवादल की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष द्रोपदी कोली, पूर्व प्रदेश संगठक विजय नागौरा, अजमेर शहर सेवादल अध्यक्ष एडवोकेट देशराज मेहरा, हरिप्रसाद जाटव, मुकेश सबलानिया, आरिफ खान, नरेश सोलीवाल, मनीष सेन व पुनीत सांखला सहित कई सेवादल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेसजनों ने श्री महेन्द्र सिंह गहलोत का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री गहलोत ने सेवादल पदाधिकारियों से पदयात्रा की तैयारियों व व्यवस्था के सम्बन्ध में भी विचार विमर्श किया तथा इस पदयात्रा का अजमेर में भव्य स्वागत करने की रूपरेखा बनाने पर जोर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

क़ुरैश कॉन्फ्रेंस रजिस्टर्ड क़ुरैश समाज भारत की अखिल भारतीय संस्था द्वारा जोधपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीप्ति शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर सूरसागर में आये दिन होने वाले सम्प्रदायिक दंगों से हमेशा के लिये राहत दिलाने की मांग की गई है।

सीनियर सिटीजन यदि हर आधे घंटे में अपना स्थान बदलें और हाथ पैर चला लें तो ऑपरेशन की आवश्यकता ही नहीं रहेगी

अंजुमन यादगार चिश्तिया शेखजादगान की जानिब से एडवोकेट सैयद मजाहिर चिश्ती का इस्तकबाल किया