जीव सेवा मानव जीवन का महत्वपूर्ण कर्म - ललिता फतेहपुरिया लॉयंस उमंग ने उपलब्ध कराया जीवों को पौष्टिक आहार

||PAYAM E RAJASTHAN NEWS|| 17-JUN-2021 || अजमेर || लॉयंस क्लब अजमेर उमंग एवं ह्यूमन राइट वोईस संस्था व राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में दैनिक जीवन सेवा कार्यक्रम के तहत पुष्कर आदि गौशाला पुष्कर रोड में क़रीब 225 गौमाताओं को पन्द्रह मन हरा चारा रज़का व गुड़ तथा फव्वारा चौराहा स्थित कबूतर शाला में कबूतरों को 25 किलो मक्की अर्पण कर जीव सेवा की गई। क्लब अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ह्यूमन राइट्स लॉयन राजकुमार गर्गके अनुसार सेवा कार्य के दौरान लॉयन ललिता फतेहपुरिया ने बताया कि जीव सेवा मानव जीवन का सबसे बड़ा महत्वपूर्ण कर्म ‌है। क्लब सचिव लॉयन राजेंद्र कुमार ठाड़ा ने बताया कि लॉयन अनिल गर्ग व नटवरलाल फतेहपुरिया के संयोजन में सेवा कार्यों में गौभक्त लॉयन रजनी गर्ग, सीमा गर्ग, प्रतिमा दोसी आदि ने अपने हाथों से ग़ौमाताओं को हरा चारा, गुड़ व कबूतरों को मक्की अर्पण कर मुस्कुराहट के साथ आत्मसंतुष्टि प्राप्त की। क्लब कोषाध्यक्ष संदीप दोसी ने सभी सहयोगियों को आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

गुलाम दस्तगीर कुरैशी की पुत्री मनतशा कुरैशी ने 10 वीं बोर्ड में 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन

अजमेर उत्तर के दो ब्लॉकों की जम्बो कार्यकारिणी घोषित

विवादों के चलते हों रही अनमोल धरोहर खुर्द बुर्द व रिश्ते तार तार