||PAYAM E RAJASTHAN NEWS|| 6-FEB-2023 || अजमेर || प्रखर विश्नोई सदस्य अखिल भारतीय विश्नोई महासभा ने दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन के समापन पर बताया पर्यावरण संरक्षण को अपना धर्म मानकर भारत भूमि पर पिछले साढ़े पांच सौ सालों से सेवा कर रहा बिश्नोई समाज ने पहली बार इस पर्यावरणीय संदेश को विश्व स्तर पर प्रचारित करने के लिए अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा मुकाम,जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर की गुरु जम्भेश्वर पर्यावरण संरक्षण शोधपीठ तथा गमबुक एनजीओ दुबई के तत्वावधान में दुबई में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया जो अभूतपूर्व सफलता और अविस्मरणीय यादों के साथ 5 फरवरी को संपन्न हुआ।अखिल भारतीय बिशनोई महासभा के सरंक्षक श्री बिशनोई रत्न चौधरी कुलदीप जी बिशनोई ने बताया कि सहज,सरल और सादगीपूर्ण जीवन के साथ हमें न्यूनतम सुविधाओं के साथ जीवन का अधिकतम आनंद मनाना होगा। अखिल भारतीय बिशनोई महासभा के अध्यक्ष श्री देवेंद्र जी बुड़िया ने बताया कि अगर धरती पर जीवन को बचाना है तो जीवनशैली का बिश्नोई प्रतिरूप सबसे उपयुक्त है और विश्व को इसे अपन
||PAYAM E RAJASTHAN NEWS|| 13-MAY-2023 || सिरोही || सिरोही निवासी 10 वीं कक्षा की छात्रा मनतशा कुरैशी ने सीबीएसई 10 वीं बोर्ड की परीक्षा मे 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, माता-पिता और कुरैशी समाज का नाम रोशन किया है। मनतशा कुरैशी सिरोही निवासी गुलाम दस्तगीर कुरैशी की पुत्री है। मनतशा सिरोही मे आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल मे अध्ययनरत है। मनतशा के 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने पर सभी ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
||PAYAM E RAJASTHAN NEWS|| 16-MAY-2023 || अजमेर || कांग्रेस ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का 20 साल का कब्जा समाप्त करने के लिए रणनीतिक तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस युवा, जातिगत समीकरण और भाजपा के वोट बैंक पर फोकस कर काम कर रही है। ब्लॉक स्तर के संगठनिक गठन में इसकी पहली झलक सामने आई है। प्रदेश कांगे्रस कमेटी ने मंगलवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के दोनों ब्लॉकों की कार्यकारिणी घोषित की है। उत्तर क्षेत्र के अ और ब ब्लाकों की कार्यकारिणी में पहली बार चुनाव और कांग्रेस की रणनीति को ध्यान में रख कर काम किया गया है। दोनों ब्लॉकों में 102 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें 83 नए व 19 पुराने अनुभवी पदाधिकारी हैं। कार्यकारिणी में जातिगत समीकरणों को साधा गया है। पहली बार संगठन महासचिव की महत्वपूर्ण नियुक्तियों के तहत उत्तर ए में वाल्मीकि समाज से रोहित तम्बोली और उत्तर बी से माली समाज से राजश्वरी गहलोत को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में 8 ब्राह्मण, 7 वैश्य, 9 माली और 28 अनुसूचित जाति वर्ग के पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। *इसलिए अहम है जातिगत समीकरण* कांग्रेस की
Comments
Post a Comment