||PAYAM E RAJASTHAN NEWS|| 16-MAY-2023 || अजमेर || कांग्रेस ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का 20 साल का कब्जा समाप्त करने के लिए रणनीतिक तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस युवा, जातिगत समीकरण और भाजपा के वोट बैंक पर फोकस कर काम कर रही है। ब्लॉक स्तर के संगठनिक गठन में इसकी पहली झलक सामने आई है। प्रदेश कांगे्रस कमेटी ने मंगलवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के दोनों ब्लॉकों की कार्यकारिणी घोषित की है। उत्तर क्षेत्र के अ और ब ब्लाकों की कार्यकारिणी में पहली बार चुनाव और कांग्रेस की रणनीति को ध्यान में रख कर काम किया गया है। दोनों ब्लॉकों में 102 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें 83 नए व 19 पुराने अनुभवी पदाधिकारी हैं। कार्यकारिणी में जातिगत समीकरणों को साधा गया है। पहली बार संगठन महासचिव की महत्वपूर्ण नियुक्तियों के तहत उत्तर ए में वाल्मीकि समाज से रोहित तम्बोली और उत्तर बी से माली समाज से राजश्वरी गहलोत को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में 8 ब्राह्मण, 7 वैश्य, 9 माली और 28 अनुसूचित जाति वर्ग के पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। *इसलिए अहम है जातिगत समीकरण* कांग्रेस की
Comments
Post a Comment